Breaking News

पीआरडी जवानों को दिया गया एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाया पाठ

Spread the love

आसफपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के लिए एक दिवसीय मासिक परेड एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। युवक मंगल दल के अधिकारी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस परेड में क्षेत्र के दर्जनों पीआरडी जवानों ने अनुशासित ढंग से प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी हिम्मत सिंह ने जवानों की शारीरिक दक्षता परखी और उन्हें उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने सभी जवानों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहें, वर्दी के अनुशासन का पालन करें और नियत समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंचकर पूरी ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस एक दिवसीय मासिक परेड में क्षेत्रीय पीआरडी जवान छत्रपाल सिंह, रमेश दिवाकर, सुभाष चंद्र मौर्य, प्रेमपाल सिंह, महेश प्रताप सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, कृपाल सिंह और रूप सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे। परेड के समापन पर सभी जवानों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। यह जानकारी युवक मंगल दल अधिकारी हिम्मत सिंह ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में नए एसपी ग्रामीण की तैनाती

Spread the loveबदायूं। प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम …