Breaking News

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक दिवसीय वीपीआरपी व सीएलएफ कॉन्सेप्ट सीडिंग प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

आसफपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को संभल जिले के विकासखंड बहजोई स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस में ‘वीपीआरपी (ग्राम गरीबी न्यूनीकरण योजना) एवं सीएलएफ कॉन्सेप्ट सीडिंग’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, आसफपुर के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान डीआरपी विपिन कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को वीपीआरपी की मूल अवधारणा, ग्राम गरीबी न्यूनीकरण योजना के प्रभावी निर्माण तथा संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सत्र सहायक साहिल कुमार और ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) ने प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की वास्तविक आवश्यकताओं की पहचान करने, गरीबी उन्मूलन और आजीविका संवर्धन को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस कार्यक्रम की जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीआरडी जवानों को दिया गया एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाया पाठ

Spread the loveआसफपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) …