Breaking News

डबल इंजन सरकार ने युवाओं और महिलाओं के लिए खूब काम किया : राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

प्रदेश में बेटियां और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं

बदायूं। योगी सरकार के 08 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा घर-घर संपर्क अभियान 28, 29 और 30 मार्च को चलाया जा रहा है। जिसमें आज जनपद के 200 शक्ति केन्द्रों के 350 से अधिक बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मोहल्ला सिविल लाइंस के मालगोदाम रोड पर बूथ संख्या 214 व 215 पर घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जनसंवाद किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डबल इंजन की सरकार में युवाओं और महिलाओं के लिए खूब काम हुआ है। प्रदेश की बेटियां और व्यापारी पहले सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। जनता ने 8 साल में हमें भरपूर समर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शकुंतला राठौर, रजनी मिश्रा, देवेश शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, योगेश चंद्र, हरेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र पाल सिंह, गोविंद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!