Breaking News

एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Spread the love

आसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ कॉन्सेप्ट सीडिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 28 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला संदर्भ व्यक्ति बलवीर सिंह और उमेश पाल सिंह ने महिलाओं को ग्राम संगठन की अवधारणा, कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रबंधन और समूह संवर्धन से जुड़ी जानकारी दी। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल और एडीओ भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी वीर पाल सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती पर चर्चा

Spread the loveविधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती …