आपने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में तो सुना ही होगा। उसकी क्रूरता के किस्से सिर्फ नॉर्थ कोरिया ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं। अपनी सत्ता के लिए किम जोंग उन अपनी जनता का शोषण करने से लेकर अपने रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया। उसके बारे में जब भी कोई खबर आती है, तो उसमें कुछ न कुछ ऐसा आदेश होता है, जिसके पीछे का तर्क तलाशना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए जितना तानाशाह के फैसलों का जिक्र होता है, उतना ही जिक्र उसके परिवार का भी होता है। इस बात को लेकर हमेशा बातें होती रहती हैं कि उत्तर कोरिया के तानाशाह का उत्तराधिकारी कौन होगा? कहा जाता रहा है कि किम के बाद उसकी गद्दी की हकदार उसकी बहन होगी, जो पहले ही उत्तर कोरिया की राजनीति में दखल रखती है। इसी बीच दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी का दावा है कि उसकी गद्दी पर किम की प्यारी बेटी ही बैठेगी।
दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी का दावा है कि तानाशाह की बेटी किम जु एई ही उसकी उत्तराधिकारी होगी। वो जिस तरह अपने पिता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखी जाती है, वो किसी ट्रेनिंग जैसा है। 40 साल के तानाशाह की बेटी की उम्र अभी 11 साल है और वो अपने पिता के साथ अक्सर दिखाई देती है। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से किम को जब अपनी पावर ट्रांसफर करनी होगी, तो वो अपने किसी रिश्तेदार के बजाय अपनी बेटी पर भरोसा जताएगा। किम जु एइ को मार्च, 2023 में 1 लाख 58 हजार से ज्यादा की डियॉर ब्रांड की जैकेट में देखा गया था। उसने गूची के सनग्लासेज पहन रखे थे। ये सब ऐसे समय में, जब नॉर्थ कोरिया के आर्थिक हालात कुछ खास ठीक नहीं चल रहे हैं।
Check Also
मिशन शक्ति के तहत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने किया एसबीआई शाखा का शैक्षिक भ्रमण
Spread the loveदातागंज, बदायूँ। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने …
Budaun Amarprabhat