Breaking News

एनएसएस शिविर में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक, मुख्य मार्गों पर की सफाई

बदायूं। आत्माराम महाविद्यालय अलापुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. मनीराम मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का निर्माण स्वच्छता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. विषेश कुमार ने कहा कि युवाओं को कुविचारों और दुर्भावनाओं से दूर रहकर अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इससे न केवल लक्ष्य की प्राप्ति होगी, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण भी संभव होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डॉ. अवधेश आर्य, देवेश कुमार शुक्ला, मंजू बाजपेयी, ललित कुमार, बैकुंठ नारायण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …