Breaking News

उझानी व बिनावर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। अलग-अलग थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना उझानी पुलिस ने वाद संख्या 60227/18 धारा 498ए भादवि व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त दिनेश पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम हजरतगंज, थाना उझानी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वहीं थाना बिनावर पुलिस ने वाद संख्या 8714/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त अरुण पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मईरजो, थाना बिनावर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!