Breaking News

अब सैन्सर युक्त ट्रैक पर होगा ड्राइविंग टेस्ट, 16 मार्च से नई व्यवस्था लागू

Spread the love

बिल्सी रोड स्थित ट्रैक पर स्थायी लाइसेंस के लिए देना होगा टेस्ट, पारदर्शिता बढ़ेगी

बदायूं। जनपद में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब सैन्सर युक्त ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा। यह नई व्यवस्था 16 मार्च 2026 से बिल्सी रोड स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर लागू की जाएगी।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 560एसटीए(डीटीसी)/2026 दिनांक 7 मार्च 2026 के अनुसार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के तहत केन्द्रीय मोटरयान नियमावली-1989 के नियम 31बी से 31जे तक के प्रावधानों के अंतर्गत यह व्यवस्था लागू की गई है।
इस संबंध में जनपद बदायूं में मैसर्स सिंह रेडियो सर्विस को पांच वर्ष के लिए फार्म-11ए प्रत्यायन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, जिसके तहत ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर परीक्षण कराया जाएगा।
परिवहन विभाग के अनुसार स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी और बायोमैट्रिक प्रक्रिया परिवहन कार्यालय बदायूं में पूरी की जाएगी। इसके बाद आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए चालन प्रशिक्षण केंद्र पर जाना होगा।
सेंसर युक्त ट्रैक पर टेस्ट में सफल होने वाले आवेदकों को ही नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!