Breaking News

अधिवक्ताओं ने सिविल जज को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर भावपूर्ण विदाई दी

Spread the love

सहसवान: अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन दिव्य प्रताप सिंह निमेष का स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन की ओर से बार भवन में समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। बार अध्यक्ष नेमसिंह यादव, महासचिव संदीप सक्सेना समेत सभी अधिवक्ताओं ने सिविल जज को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर भावपूर्ण विदाई दी। अधिवक्ताओं ने अपर सिविल जज के तैनाती कार्यकाल की प्रशंसा करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, सूरजपाल सिंह यादव, रागिब अली, अक्षत सक्सेना, सत्यभान सिंह यादव, सनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व बार अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य ने किया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!