Breaking News

बारातियों के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

बारातियों के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों पर हुई रिपोर्ट

सोने की लर ले जाने का भी आरोप, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बिल्सी। चार दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासोल में बारात में शामिल डीजे पर गाना बदलने को लेकर दबंगों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की थी, इस मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर सोने की लर ले जाने का ही आरोप है। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी हरिओम के पुत्र कौशल की बारात बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल में प्रमोद कुमार के घर आई थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में कहासुनी हो गई। उसे समय वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। बारात जब रवाना होने लगी तभी रास्ते में गांव के पास डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ बाइक से जा रहे तीन बारातियों को रोक लिया और उनके साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें रुदायन निवासी निवासी मोहित पुत्र नरेश, विशाल पुत्र जयपाल एवं भगवंत नगर निवासी अवधेश पुत्र तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित मोहित की ओर से गांव सिरसोल निवासी रूपराम, प्रशांत, यशपाल और भोला जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित मोहित ने कहा है कि झगड़े के दौरान ही अवधेश कुमार की सोने की लार गुम हो गई। पुलिस ने बताया कि नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

‘मुस्लिम समाज मेरा परिवार, बिना भेदभाव विकास ही हमारा संकल्प’ : राजीव कुमार सिंह

Spread the loveदातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी आयोजित दातागंज। विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मुस्लिम …