Breaking News

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक घायल

Spread the love

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक घायल

बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल को रेफर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर मझरा निवासी देव सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह शनिवार की सुबह बिल्सी से मुजरिया की ओर बाइक से जा रहा था। तभी हाइवे पर स्थित रंजना तिराहे के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल देव सिंह को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!