Breaking News

विश्व बैंक के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आर्थिक सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
भेंट वार्ता के दौरान आपसी सहयोग को और सशक्त करने तथा भावी परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने प्रदेश के विकास को गति देने हेतु साझा प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में विभिन्न आधारभूत ढांचागत परियोजनाएं, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार एक जनपद एक उत्पाद, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, हर घर जल आदि के माध्यम से आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन को नई दिशा दे रही है।
विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने विगत वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्व बैंक उत्तर प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं में हर संभव तकनीकी और वित्तीय सहयोग प्रदान करता रहेगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का अधिवक्ताओं ने लिया निर्णय

Spread the loveविवाद को लेकर दातागंज बार की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला संवाददाता …

error: Content is protected !!