Breaking News

जनपद की वेबसाइट पर मौजूद हैं चयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों का विवरण

Spread the love

जनपद की वेबसाइट पर मौजूद हैं चयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों का विवरण
बदायूँ: 08 मई। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी कार्यकत्री के 459 पदों पर चयन हेतु 14 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी किया था जिसकी अन्तिम तिथि 24 अप्रैल 2024 थी। इन पदों पर विकास खण्ड सालारपुर में 56 पदों के सापेक्ष 45 पदों पर अन्तिम चयन हुआ है, आसफपुर में विज्ञापित 20 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर अन्तिम चयन हुआ है, बिसौली में विज्ञापित 67 पदों के सापेक्ष 55 पदों पर अन्तिम चयन हुआ है और सहसवान में विज्ञापित 31 पदों के सापेक्ष 25 पदों पर अन्तिम चयन हुआ है। जिसका परिणाम अन्तिम रूप से चयनित आवेदकों के पूर्ण विवरण एवं चयन का आधार आदि सहित जनपद बदायूँ के एनआईसी वेबसाइट https://budaun.nic.in पर उपलब्ध है।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

23 अफसरों पर गिरी गाज, 300 से ज्यादा शिकायतों का फर्जी निस्तारण उजागर

Spread the loveसड़क मरम्मत, सीवर और हाउस टैक्स मामलों में बड़ा खेल; दो दिन में …

error: Content is protected !!