आवारा गोवंशों को लेकर भाकियू (चढूनी) ने की पंचायत।
बिल्सी: बिल्सी तहसील जनपद बदायूँ में आज दिनांक 29-05-2025 को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की तहसील ईकाई के माध्यम से बिल्सी तहसील क्षेत्र के तमाम गाँव की निम्न समस्याओं को लेकर की पंचायत वही उपजिलाधिकारी बदन सिंह को भाकियू (चढूनी) गुट के संगठन ने आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की किसानों की अनेक समस्याओ का समाधान किया जाए अगर प्रशासन ने हमारी सभी मांगो को पूरा नही किया तो भाकियू (चढूनी ) अनिश्चितकालीन धरना लगाने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं सरकार के तमाम आदेशों के बावजूद व भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मांगों के बावजूद आवारा गौवंश पशु सड़क खेतों में घुम रहे है। जगह-जगह गौशाला बनी हुई हैं उसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है बिल्सी तहसील क्षेत्र की गंभीर समस्या है। आखिर क्यों प्रशासन आवारा गौवंश को गोशालाओं में भेजने में नाकाम साबित हो रहा है। जबकि सरकार द्वारा भारी बजट भी सरकार से आवंटित हो रहा है। जो सिर्फ कागजो में सिमटकर रहे गया। आरिफ रजा जिला अपध्यक्ष ने कहा जल्द इस गम्भीर समस्या से निजात दिलाई जानें की मांग की। वही तहसील क्षेत्र में गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई प्रभावित जादा बढ गई है। अनावश्यक बिजली कटौती ने इस भीषण गर्मी में किसानों व नागरिकों को परेशान दिया है। इस पर विधुत विभाग ने कोई ठोस कदम उठाए जाए क्षेत्र की तमाम समस्याए की जल्द-से-जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए और स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका बिल्सी द्वारा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाए जिसमें तहसील क्षेत्र में खरीफ़ की फसल की बुआई अब प्रारंभ होने की कगार पर है। जिसके लिए नये सेंटरों पर खाद की कमी न होने दी जाए। और सभी सेंटरों पर समय से खाद उपलब्ध कराए जाने की सही व्यवस्था जाए जिससे किसानों को वेवजह प्राइवेट विक्रेता से कालाबाजारी के तहत खरीदना ना पड़े लूटमार नही होने दिया दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप जो लाइन बिछाई गई है लेकिन खुदाई के मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और दर्जनों गांवों में सड़कें टूटी पड़ी हैं जगह जगह पानी भरा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीण में और रोष व्याप्त हैं। वही भारतीय किसान यूनियन चढूनी गट ने जनहित से जुड़ी सभी समस्याओ जल्द-से-जल्द समाधान किया जाए । इस अवसर पर बीयीशु दास शरिफ अब्बासी इरशाद खान आरिफ रजा, रहिश अहमद प्रवेद्र ठाकुर बब्बू रजनेश उपाध्याय सरदार तिलक सिंह सोनू कश्यप साकिर खा. आदि लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat