Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी के पांच दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने खेल, रचनात्मक और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया

Spread the love

बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी के पांच दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने खेल, रचनात्मक और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया बल्कि प्रतिभा निखारने का मंच भी प्रदान किया।
गुरुवार को समर कैंप के पांचवें दिन ब्ल्यू वर्ल्ड वाटर पार्क जाकर समापन हुआ। स्कूल के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि यह समर कैंप एक सुरक्षित, संरक्षित और प्रेरक वातावरण में आयोजित किया गया है, जिसमें बच्चे नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने के साथ-साथ नए मित्र भी बनाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को ऐसे आयोजनों में प्रोत्साहित करने की अपील की। कैंप में बच्चों ने अलग अलग तरह की क्रियाकलापो जैसे नृत्य, संसार को जानना, योगा आदि की क्लास लीं। वाटर पार्क में स्विंग राइड्स की व स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर रवि जौहरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल, प्रतिभा, रोली, चिराग, वेंकटेश, अर्चना आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

30 अगस्त को लॉन्च होगा नासा का रोमन स्पेस टेलीस्कोप, ब्रह्मांड के रहस्यों पर पड़ेगी नई रोशनी

Spread the loveबदायूं। नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप 30 अगस्त 2026 को फ्लोरिडा …