Breaking News

खेत तालाब योजना में 54 लघु तालाबों का होगा निर्माण

Spread the love

खेत तालाब योजना में 54 लघु तालाबों का होगा निर्माण
बदायूँ: 29 मई। भूमि संरक्षण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूँ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ‘‘पर ड्रॉप मोर कॉप अदर इंटरवेंशन’’ घटक के अन्तर्गत खेत तालाब योजना में 54 लघु तालाब का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें 48 तालाब सामान्य एवं 6 तालाब अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के खेत में बनाये जायेंगे। तालाब की लम्बाई 22 मी0, चौडाई 20 मी0, गहराई 3 मी0 निर्धारित है। जिसकी लागत 1.05 लाख रुपए निर्धारित की गयी है, जिसका 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में 52500 रुपए किसानो को दो किस्तो में किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 54 लघु तालाबों में से 33 लघु तालाब ऐसे लाभार्थियों के खेतों में खोदे जायेंगें, जिनको तालाब की खुदाई करवाने के बाद सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना करानी होगी। जिसके लिए उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के पश्चात, उद्यान विभाग, किसान एवं फर्म का त्रिस्तरीय अनुबन्ध होने के बाद ही प्रथम किस्त 39375 रुपए का भुगतान किया जायेगा तथा पक्के कार्य के निर्माण के बाद दूसरी किस्त 13125 रुपए का भुगतान किया जायेगा, शेष 21 लघु तालाब ऐसे लाभार्थियों के खेत में खोदे जायेंगे जो पूर्व से ही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उपयोग कर रहें है।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत तालाब खुदवाने वाले किसानों को पम्पसेट पर मूल्य का 50 प्रतिशत अथवा 15000 रुपए अधिकतम अनुदान देय होगा। किसानों को तालाब खुदवाने के लिए अपना आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा। जिसमें लाभार्थी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
उन्होंने बताया कि चयन कन्फर्म हाने पर ऑनलाइन टोकन निकालकर निर्धारित धनराशि 1000 रुपए जमा करना होगा। तत्पश्चात अपने डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, खतौनी की फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में पहुँचकर प्राप्त की जा सकती है। यह योजना जनपद के समस्त विकास खंडों में लागू की गयी है।
——–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …