Breaking News

वाल्मीकि समाज के लोगों को सरकार द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं को मुहैया कराने की मांग

Spread the love

सहसवान: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुशील कुमार वाल्मीकि एडवोकेट और आकाश बाबू वाल्मीकि एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार से मिला। महासंघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सहसवान प्रभारी अमित कुमार वाल्मीकि ने नगर पालिका परिषद में वाल्मीकि समाज के लोगों को सरकार द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं को मुहैया कराने की मांग की। नगर पालिका परिषद द्वारा हटाए गए ट्रैक्टर चालक भगवानदास को पुनः कार्य पर लेने की मांग की। ईओ डॉ राजेश कुमार ने महासंघ की मांगों को गंभीरता के साथ सुनकर उनकी मांगों का जल्द निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुधीर सागर, जिला उपाध्यक्ष नीरज भारती, जिला कार्यकारणी सदस्य राकेश कुमार वाल्मीकि, भगवानदास आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!