Breaking News

ट्रैक्टर ट्रॉली की ऑटो से हुई भिड़ंत

Spread the love

ऑटो की ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई
ऑटो सवार देशी घी भरकर बदायूं ले जा रहे थे,घटनास्थल पर फैला घी ।तीन घायल

मुजरिया। ट्रैक्टर ट्रॉली की ऑटो से हुई भिड़ंत में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए,पुलिस ने घायलों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वहीं ऑटो और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के मुजरिया चौराहे पर पेट्रोल पंप के सामने सहसवान की ओर से जा रहे ऑटो को डिवाइडर के कट से निकल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक नदीम पुत्र सखा मोहम्मद,मो हयात और आदिल पुत्र बड़दन निवासी भवानीपुर खैरू कोतवाली सहसवान घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया ।घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
जानकारी के अनुसार आदिल देशी घी बनाकर बेचने का कारोबार करते है जो ऑटो में रखकर तीन कंटेनर में देशी घी बदायूं बेचने के जा रहे थे, जिसमें से टक्कर लगने पर एक कंटेनर घी सड़क पर फैल गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया।सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर क्षेत्रीय होने और मक्का उतार कर आने की जानकारी मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …