Breaking News

जनपद बदायूं में जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से तीन नवजात शिशुओं की मौत के संबंध में ज्ञापन

Spread the love

आज दिनॉक 10-06-2025 को आम आदमी पार्टी द्वारा जिला महिला अस्पताल में एक दिवसीय धरना प्रदर्षन किया एवं जिलाधिकारी बदायूॅ को एक ज्ञापन सौंपा।

विषय: जनपद बदायूं में जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से तीन नवजात शिशुओं की मौत के संबंध में ज्ञापन ।

भूदेव सिंह जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने कहा कि जनपद बदायूं के जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से हुई तीन नवजात शिशुओं की मौत के संबंध में अपना गहरा दुःख और चिंता व्यक्त करने के लिए आए हैं। यह घटना न केवल परिवारों के लिए एक बड़ा आघात है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को भी उजागर करती है। इन तीनों बच्चों की स्थिति बेहद गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता थी लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होना शर्मनाक है। जिला महिला अस्पताल में इस तरीके की घटनाऍ आम हो चुकीं हैं। हमारी मांग है कि :

1. जिला बदायॅू के अस्पतालों में वेंटिलेटर की व्यवस्था तत्काल की जाए।
2. स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
3. इस घटना की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हम उम्मीद करते हैं कि आप इस मामले में तत्काल कार्रवाई करेंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

नोटः– एक माह के अन्दर यदि बदायॅू के अस्पतालों में वेन्टिलेटरों की व्यवस्था नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी जन आन्दोलन करने के लिए विवश होगी।

उपस्थित साथीः
दिनेश सिंह राठौर, आरिफ, जरीना बेगम, तारिक मिर्जा] मिलन] अमन, पुष्पेन्द्र सिंह] अशोक सिसोदिया] इसरार, राकेश सोलंकी आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस परिवार में होली की हर्षोल्लास भरी शुरुआत

Spread the loveरिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका पूजन, रंग, मिष्ठान और उपहार …

error: Content is protected !!