Breaking News

नियमित चेकअप से ही संभव है सुरक्षित प्रसव: डा.चारु

Spread the love

नियमित चेकअप से ही संभव है सुरक्षित प्रसव: डा.चारु

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 60 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय एवं डा.प्रगति शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव, घर की कलह माता के शरीर और मन पर बुरा प्रभाव डालकर बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। सभी महिलाएं संतुलित भोजन को ले। साथ ही अपने प्रसव को सुरक्षित बनाने रखने के लिए नियमित चेकअप जरुरी है। इसलिए शिविर के माध्यम से वह अपना चेकअप करा सकती है। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा, नाजिया एडवर्ड आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …