Breaking News

नीट पास करने वाले छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित

Spread the love

नीट पास करने वाले छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित

बिल्सी। नीट परीक्षा 2025 में इस बार नगर के तीन छात्र सफल हुए हैं। सोमवार को विधायक हरीश शाक्य ने नगरके मोहल्ला संख्या पांच बालाजी चौक निवासी चीनी व्यापारी देवेंद्र माहेश्वरी के आवास पर पहुंचकर नीट परीक्षा में सफल रहे उनके पुत्र आदित्य माहेश्वरी के अलावा छात्र कार्तिक वाष्र्णेय पुत्र चंद्रगोपाल वाष्र्णेय एवं छात्रा अनुष्का राज वाष्र्णेय पुत्री आशीष कुमार को मिठाई एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि इस राष्ट्रीय परीक्षा में सफल हुए इन छात्र-छात्रों ने बिल्सी नगर का नाम रोशन किया है, इसके लिए तीनों छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने उनकी लगन और मेहनत में अपना पूरा योगदान दिया। विधायक ने उन सभी छात्रों का भी आहवान किया है जो किसी कारण से इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। वह पूर्व की तरह अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करें निश्चित तौर पर उन्हें भी कामयाबी हासिल होगी। इस मौके पर कई भाजपाई मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!