Breaking News

सीएम कृषक दुर्घटना योजना 53 लोगों को दिए चेक

Spread the love

सीएम कृषक दुर्घटना योजना 53 लोगों को दिए चेक

बिल्सी। तहसील सभागार में सोमवार विधायक हरीश शाक्य ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 53 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। विधायक ने बताया दुर्घटना में जान गंवाने वाले 53 लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपए की धनराशि के चेक दिए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को लाभ देने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। ताकि पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एसडीएम रिपुदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, राजस्व निरीक्षक प्रदीप सक्सेना, अजय प्रताप सिंह, राहुल देव शाक्य, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!