Breaking News

टीएमयू में नेशनल टेक्नोलॉजी पर छात्र दिखाएंगे मेधा, होंगे मुकाबले

Spread the love

एफओईसीएस की ओर से मनेगा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, प्रोजेक्ट मॉडल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग, कोडिंग कॉन्टेस्ट, टेक्निकल क्विज की होंगी, इन प्रतियोगिताओं में 13 मई को, इंजीनियरिंग एवम् सीसीएसआईटी के स्टुडेंट्स करेंगे प्रतिभाग

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के इंजीनियरिंग और कंप्यूटिंग विज्ञान संकाय- एफओईसीएस की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रोजेक्ट मॉडल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग, कोडिंग कॉन्टेस्ट, टेक्निकल क्विज आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 13 मई को सुबह 11 बजे एलटी-2 में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में इंजीनियरिंग एवं सीसीएसआईटी के स्टुडेंट्स प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को सर्टिफिकेट के संग-संग पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाऐगा। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए कहा, इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि वे नए नवाचारों से भी अवगत होंगे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

Spread the loveलखनऊ/बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व …