Breaking News

होलिका दहन के बाद रंगों में सराबोर हुआ मुजरिया क्षेत्र, लोगों ने दी होली की शुभकामनाएं

Spread the love

मुजरिया/बदायूं (संवाददाता नेत्रपाल सैलानी)।
जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई व आसपास के ग्रामीण इलाकों में होली का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
पर्व के दौरान लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इसके बाद रंगों के साथ होली खेलकर त्योहार का आनंद लिया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाते हुए और नए तरह के मास्क पहनकर होली का आनंद लेते नजर आए।
त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोल्हाई क्षेत्र के गांव समसपुर, बल्लू, छोकरपुर, बिहारीपुर, मुडसन और सिरकी खेड़ा सहित कई प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने लगातार गश्त कर क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
कोल्हाई पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार व कांस्टेबल मुकेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!