Breaking News

होली को लेकर बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, हुड़दंगियों पर सख्ती की चेतावनी

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान, बदायूं
बिसौली। बिसौली नगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस बल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
इंस्पेक्टर पुंडीर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिससे क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे।
इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!