Breaking News

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the love

बदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। होलिका दहन के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीणों ने प्राचीन परंपरा के तहत फाग गीत गाते हुए पूरे गांव में चौपाई निकाली।
कुंवर पाल ने ढोल बजाकर यात्रा की अगुवाई की। पूर्व प्रधान राजाराम और कुंवर पाल सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने होलिका स्थल से चौपाई प्रारंभ कर गांव के प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फाग गाती दिखाई दीं, वहीं युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का अनूठा दृश्य देखने को मिला।
बुजुर्गों ने युवाओं को होली के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए समाज में एकता और समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
गांव के कई घरों में गुझिया, मठरी, दही बड़े समेत पारंपरिक पकवान तैयार किए गए। अतिथियों और परिचितों का स्नेहपूर्वक स्वागत कर उन्हें पकवान खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा की गईं।
ग्रामीणों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मेलजोल और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पर्व के दौरान गांव में शांति, सौहार्द और उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर संजय सिंह, राजवीर सिंह, रामवीर सिंह, देशपाल सिंह, संजू सिंह, राम सिंह, जसवीर, शिशुपाल, देवेंद्र, सत्येंद्र, पप्पू, राजपाल, तेजराम, चंद्रभान सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!