Breaking News

क्षेत्राधिकारी उझानी/यातायात द्वारा व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बैठक की गई।

Spread the love

*क्षेत्राधिकारी उझानी/यातायात द्वारा व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बैठक की गई।*

आज दिनांक 24/06/2025 को डॉ.देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी उझानी/यातायात द्वारा व्यापार मंडल बदायूँ के पदाधिकारीगण नवनीत गुप्ता, के.वी गुप्ता, शिवस्वरूप गुप्ता, अवधेश वर्मा, विनोद गुप्ता, राम मूर्तिलाल, सुदीश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, एम.एम सिंह लोधी, सचिन गुप्ता, सागर अरोरा, सतिश गुप्ता एंव अन्य सदस्यों तथा निरीक्षक अपराध थाना सिविल लाइन अवधेश सिंह, निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली अशोक कुमार सिंह व प्रभारी उप निरीक्षक यातायात आर.एल. राजपूत के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में निम्न बिन्दुओं पर/ यातायात व्यवस्था, बिजली, पानी, सफाई, सीसीटीवी कैमरे और सावन मास शुरू होने से पहले काँवडियों की सुरक्षा, सहायता एवं सुगम यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसके मुख्य बिन्दु छः सडका से घण्टा घर तक रोड पर लगने वाले ठेले/ अतिक्रमण फिर खैराती चौक से नेहरू चौक से लगने वाले ठेले/ अतिक्रमण फिर नेहरू चौक से गोपी चौक तक अतिक्रमण फिर नेहरू चौक से नगर पालिका तक अतिक्रमण फिर इन्द्रा चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर ठेले खोमचे लगने वाले के सम्बन्ध में अतिक्रमण हटाये जाने आदि। अतिक्रमण के स्थानों को चिन्हित किया गया, कांवड यात्रा सुगम बनाने के उपायों पर संवाद किया गया, बिजली कटौती से संबंधित विस्तृत चर्चा, सफाई, सहायता, सुविधा, नगर के समस्त मुख्य चौराहो पर कैमरो की व्यवस्था, शराब की दुकानो पर जाम न लगे, छः सड़का से घण्टा घर तक ठैलो कि वजह से जाम लगने जैसे समस्यों कि निराकरण के सम्बन्ध में वार्ता कर सुझाव साझा किये गये।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!