Breaking News

उसावां पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को अवैश शस्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार

Spread the love

*थाना उसावां पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को अवैश शस्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार।*
*विभिन्न थाना पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*
*थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा शान्ति व्य़वस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद बदायूँ में अवैध शस्त्र के क्रय/विक्रय/कब्जे में रखना आदि व अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत *थाना उसावाँ* पुलिस द्वारा दिनांक 24.06.2025 को 02 नफर अभियुक्तगण 1. बहारेनबी पुत्र शराफत खां निवासी भदेली थाना उसांवा जिला बदायूं के कब्जे से एक अदद रायफल देशी 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतस 315 बोर बरामद करते हुए ग्राम भदेली यात्री सेड के पास से तथा 2. अभियुक्त नशीम खां पुत्र निजाकत अली निवासी ग्राम भदेली थाना उसावां जिला बदायूं के कब्जे से एकनाली देशी वन्दूक व 4 अदद कारतूस 12 बोर भदैली गौशाला के पास से बरामद होने पर उनके विरुद्ध क्रमशः मु0अ0स0 98/25 धारा 3/25(1-a) A.Act बनाम बहारेनबी व मु0अ0स0 99/25 आर्म्स एक्ट 3/25(1-a) A.Act बनाम नशीम खाँ पंजीकृत कर जेला भेजा गया।

इसके अतिरिक्त *थाना कुंवरगाँव* पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त यासीन पुत्र शमशुद्दीन निवासी ग्राम बनगढ थाना कुंवरगाँव सम्बन्धित मुकदमा/वाद सं0 2056/24 धारा 138बी विधुत अधि0, मा0 Spcl. Judge E.C, Act बदायूँ को गिरफ्तार किया गया तथा *थाना उघैती* पुलिस द्वारा 1. चन्द्रभान पुत्र जागन निवासी ग्राम महानगर थाना उघैती बदायूँ सम्बन्धित मुकदमा संख्या 1104/18 धारा 342 भादवि तारीख पेशी दिनाक 24.6.2025 2. सत्यभान पुत्र फूल सिह निवासी ग्राम पीपरी थाना उघैती बदायूँ सम्बन्धित मुकदमा संख्या 1359/18 धारा 498ए/506 तारीख पेशी दिनाक 04.07.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा वारण्टी अभियुक्तगण को सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

इसके अतिरिक्त *थाना फैजगंज बेहटा* पुलिस द्वारा 1- युसूफ अली पुत्र नवाब अली, 2-इदरीश अली पुत्र नवाब अली, 3-शकील अली पुत्र नवाब अली निवासी गढ़ ग्राम वार्ड नंबर 9 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं को थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 132 /2025 धारा 115(2)/118(2)/352/351/(2) बी.एन.एस को लेकर आपस में आमदा फसाद होने पर शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गौवंश की मौत, पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात …

error: Content is protected !!