Breaking News

राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों की जमीन कुर्क करने की कार्यवाही की

Spread the love

राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों की जमीन कुर्क करने की कार्यवाही की
बिसौली – बीते दिन तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव ढीलवारी व गंगोली में दस लाख रुपए से ऊपर के बकायादारों पर बड़ी कार्यवाही करने का शिकंजा कसा है ।
इस दौरान बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव अमीन बीरेंद्र सिंह अवधेश कुमार , अनिल कुमार , आराम सिंह व मुड़िया धुरकी कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक व पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक की मौजूदगी में बड़े बकायेदारों की जमीन कुर्क करने की विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई ।
इस दौरान ग्राम ढीलवारी के बड़े बकायेदार हरिओम पुत्र साधु राम , घासी राम पुत्र नत्थू लाल व ग्राम गंगोली में भी बड़े बकायादारों की जमीन कुर्क करने की विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है ।
इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने बकायादारों की जमीन कुर्क करने का फरमान सुनाया ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!