Breaking News

नवमी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, देवकन्याओं का पूजन

Spread the love

बदायूं : शारदीय नवरात्रि की नवमी पर गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वेदमंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस में सद्बुद्धि के संचार की कामना की। इस दौरान देवकन्याओं का पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान और संस्कारों के महत्व का संदेश दिया गया।
गायत्री परिवार के डीपी सिंह, शिवंवदा सिंह और ब्रजकिशोर ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में आर्येंद्र यादव और ध्रुव यादव रहे। श्रद्धालुओं ने मां भगवती का श्रृंगार, पूजन और भव्य आरती कर भोग लगाया।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि मां की शक्ति श्रद्धालुओं को साहस, सद्बुद्धि और सत्कर्मों की प्रेरणा देती है। नवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, नारी सम्मान और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है।
इस मौके पर सुखपाल शर्मा, काली चरन पटेल, रामचंद्र प्रजापति, ममता शर्मा, मुन्नी देवी, मोना यादव, सीमा गुप्ता, नत्थू लाल शर्मा और वैभव शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पाक्सो एक्ट में वांछित नवेश को उसहैत पुलिस ने ककराला चौराहे से दबोचा, भेजा गया जेल

Spread the loveउसहैत। जनपद बदायूं की थाना उसहैत पुलिस ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं …