Breaking News

आपातकाल के 50वां वर्ष पूर्ण होने पर मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

आपातकाल के 50वां वर्ष पूर्ण होने पर मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम आयोजित
बदायूँ: 25 जून। आपातकाल के 50वां वर्ष पूर्ण होने एवं आपातकाल दिवस के अवसर पर जिला गोष्ठी व लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान समारोह राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी से पहले प्रभारी मंत्री गुलाब देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया।
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा स्वाधीनता आंदोलन के नायक अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी आदि नेता जेल में थे। स्वतंत्र भारत के इतिहास में 1975-77 भयाभय था। आपातकाल लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक था।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 25 जून 1975 को लगे आपातकाल में देशवासियों ने जो पीड़ा सही, उसे नई पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को मनाया जा रहा है।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा आपातकाल के दौर को नई पीढ़ी को जानना जरूरी है। पूर्व विधायक व लोकतंत्र सैनानी प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा आज हम देश की युवा पीढ़ी को यह बताना चाह रहे हैं कि आपातकाल का दौर लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत था।
इस मौके पर लोकतंत्र सैनानी रामकिशोर, लोकतंत्र सैनानी सरोज, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शैलेंद्र मोहन शर्मा, एमपी सिंह राजपूत, धीरज पटेल, आशीष शाक्य, डॉ अमित गुप्ता, डॉ ऋतुज, डॉ वैंकटेश, डॉ मुश्तयाक सहित बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!