Breaking News

बिल्सी में डेढ़ करोड़ से बनेगा बरातघर, विधायक ने किया भूमि पूजन

Spread the love

बिल्सी में डेढ़ करोड़ से बनेगा बरातघर, विधायक ने किया भूमि पूजन

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क में बनने जा रहे बरातघर की भूमि का पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इस बरातघर को बनाया जाएगा। जिससे नगर के गरीब लोगों को काफी लाभ होगा। इसके बाद विधायक ने नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इससे पहले विधायक ने नगर के मुख्य बाजार स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई पर भंडारे का प्रसाद लोगों को वितरित किया। इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, नवनीत शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, लवकुमार वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, शेखर सक्सेना, तेजस्वी सागर, अजीत गुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, सूर्यप्रकाश देवल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!