Breaking News

सड़क निर्माण का कार्य शुरु, भाकियू का धरना हुआ खत्म

Spread the love

सड़क निर्माण का कार्य शुरु, भाकियू का धरना हुआ खत्म

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव सतेती में सड़क निर्माण को लेकर पिछले दो दिनों से भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा किए जा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को सड़क निर्माण का कार्य शुरु होने पर खत्म हो गया। जिससे गांव के लोगों ने खुशी जाहिर की है। ज्ञात रहे कि मंगलवार की शाम एसडीएम रिपुदमन सिंह ने धरना स्थल पर जाकर पदाधिकारियों से वार्ता की थी। साथ ही भाकियू को भरोसा दिलाया है कि जल्द निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। मगर यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि इससे पहले भी अधिकारियों द्वारा केवल गुमराह करने का काम किया गया है। आश्वासन के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। बुधवार की शाम करीब पांच बजे ग्राम प्रधान द्वारा सड़क निर्माण के लिए जेसीबी मशीन भेज कर कार्य शुरु करा दिया। जिसके बाद यूनियन ने अपना अनिश्चितकालीन धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर बिजनेस सोलंकी, विवेक चौहान, नरेश चंद्र, अजीत सिंह गुर्जर, शाहनवाज अल्वी, सुबोध कुमार सिंह, अनूप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!