Breaking News

बच्ची को आग से जलाने के आरोप में मां को भेजा जेल

Spread the love

बच्ची को आग से जलाने के आरोप में मां को भेजा जेल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बच्ची को आग से जलाने के आरोप में गिरफ्तार मां को पुलिस ने जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने चारपाई में आग लगा दी। जिससे उसकी मासूम बच्ची को आग से जलाने के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। बुधवार को मुखबिर को सूचना पुलिस ने बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित नरैनी चौराहे के पास आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को जेल भेजा है। साथ ही पुलिस ने बताया आग में झुलसी मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …