Breaking News

पूर्व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।

Spread the love

सहसवान: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने पर विरोध जताते हुए पूर्व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित ऐसे विद्यालय जिनमें नामांकन 50 से कम है उनको निकटस्थ विद्यालय में मर्ज करने के शासनादेश का विरोध ज़ारी है। संघ के पदाधिकारियों और अभिभावकों ने उक्त शासनादेश के विरुद्ध ज्ञापन दिया। इसमें शासनादेश को आर टीई एक्ट के विरुद्ध बताया गया है। यह बच्चों के मौलिक अधिकारों के हनन जैसा है। इसके साथ ही यह प्रभावित विद्यालय के रसोईया, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि की रोजी रोजगार छीनने का काम करेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ सहसवान व दहगवां ब्लाक के पदाधिकारियों और प्रभावित विद्यालयों के अभिभावकों ने सहसवान विधायक ब्रजेश यादव के बाहर होने की स्थिति में उनके पिता और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ के दहगवां ब्लाक अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव, तहसील प्रभारी इकबाल अहमद, मंत्री दहगवां राधेश्याम यादव, इन्द्रपाल, ललित यादव, राहुल यादव, देवव्रत, जीवन बाबू, हरिओम, इसरार अहमद, शीतल, उर्वशी, अर्चना सहसवान ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री राजेन्द्र गुलाटी, अजय पाल, रावेश यादव, जमील अहमद, इकबाल सलीम, इस्लाम खान, पंकज माहेश्वरी, नीलम रेण्डर, अनीता राजपूत, राजीव शर्मा, सुरेन्द्र मैसी, दिनेश कुमार, यशवीर, ख़ुर्शीदा परवीन, केशव गुरु,अमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!