Breaking News

रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे पथराव दोनों पक्षों की ओर से डेढ़ दर्जन घायल

Spread the love

रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे पथराव दोनों पक्षों की ओर से डेढ़ दर्जन घायल

सहसवान: रुपयों के लेन-देन को लेकर चल रही रंजिश में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चोई की है। यहां दो पक्षों के बीच रंजिशन पहले लाठी डंडों से मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जम कर पथराव किया। पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों के अर्शी, मुकीम, इकबाल, नाजिश, रशीदा, अलीमा, सुहाना, कासिम, तफसील, सलमा, अफसाना, अफजाल, इमदाद, जाकिर, आरिस, नासिर, राहिल, इमरत घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से अधिकांश लोग मामूली रूप से चोटिल थे। इन्हें उपचार के बाद भेज दिया गया और कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष दिल्ली में रह कर काम करते हैं। वहां इन लोगों के बीच उधार के रुपयों को लेकर मार पीट हुई थी। कल यह लोग गांव आए हैं। उसी रंजिश में आज फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभी दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस को शिकायती पत्र नहीं दिया है।
संवाददाता डा0 राशिद अली खान
सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!