सहसवान: दो दिन पहले गांव नगला चोई में हुई मारपीट और पथराव के मामले में एक पक्ष की ओर से सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चोई निवासी आरिश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि छह जुलाई को सुबह 11 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान गांव के ही सात लोग एकराय होकर एक कार से आए और बोले कि आज इसे निपटा दो। यह कहते हुए हमलावरों ने लाठी डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों से बच कर वह अपने घर के अंदर भागा तो आरोपित घर के अंदर घुस आए और मारना पीटना शुरू कर दिया। मुकीम, अर्शी, नाजिश, इशाक और बन्नू बचाने आए तो आरोपितों ने उन्हें भी मार पीट कर घायल कर दिया। इसके साथ आरोपितों ने उसके घर पर पथराव भी किया। अन्य ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरिश के शिकायती पत्र पर जाबिर, खालिद, जाकिर, नासिर, शफई अहमद, सोहिल और वसी अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat