*माँ के नाम एक वृक्ष* 🌱🌱🌿🌴
*वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस मॉर्डन स्कूल रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में किया गया वृक्षारोपण*।🌱🌱🪴
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्षा श्रीमती दीप्ति लता सरोज ( पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) तथा सदस्या श्रीमती उर्वशी द्विवेदी( पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक नगर) द्वारा आज को पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान पुलिस मॉर्डन स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा अपनी माँ के सम्मान में एक-एक वृक्ष रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा माँ के नाम एक वृक्ष की भावना को साकार किया । वृक्षारोपण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह तथा प्रधानाचार्य पुलिस मॉर्डन स्कूल व अन्य अधि0/कर्म0गण व स्कूल के स्टाफ मौजूद रहे ।

Budaun Amarprabhat