Breaking News

बिल्सी में दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Spread the love

बिल्सी में दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बधौली में मंगलवार को एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते की मौत हो गई। जिसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच में जुट गई।

गांव निवासी प्रेमशंकर (35) पुत्र रामप्रकाश सोमवार की रात घर के बाहर लकड़ी के तखत पर सो रहा था। मंगलवार की सुबह तड़के परिवार के लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहले पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया दिव्यांग प्रेमशंकर कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते उसकी मौत हो हुई है। फिर भी परिवार की सूचना पर मृतक के शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ताकि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …