Breaking News

ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूँ: 11 जुलाई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को सूचित करते हुए बताया कि जो एक वर्षीय ’’ओ’’ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हांे तथा निम्नांकित योग्यता व शर्ते पूर्ण करते हों, वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में सम्पर्क करके विभाग की वेबसाईट backwardwelfare.up.nic.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर समय सारिणी के अनुसार अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, तत्पश्चात् आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में 14 जुलाई 2025 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में जमा करा दें।
उन्होंने इसके नियम व शर्ताें के बारे मंे बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम रू0 100000.00 वार्षिक होनी चाहिए। ’’ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक बेेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।
——


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!