Breaking News

31 जुलाई तक करें हज के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

बदायूँ: 11 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि हज-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक हज-2026 के दिशा-निर्देशों (गाइडलाइन) को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन हेतु मशीन पठित वैद्य अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है जो आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 या उससे पूर्व का हो जिसकी वैद्यता तिथि 31 दिसम्बर 2026 तक होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि हज-2026 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतु आवेदन करने का विकल्प रखा गया है जिसमें कम सीटें उपलब्ध हैं एवं व्यय अधिक होने की सम्भावना है तथा ऐसा विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल सात(07) उड़ान स्थल (अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई) निर्धारित हैं। सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्ते हज 2025 की भॉति ही रहेंगी। विस्तृत दिशा-निर्देश हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट हज कमेटी डॉट जीओवी डॉट इन व उ0 प्र0 राज्य हज समिति की वेबसाइट हज कमेटी यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। फ़ार्म भरने से पूर्व इसका अवलोकन अवश्य कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो,पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अन्तिम पृष्ठ, ऐडरेस प्रूफ़, बैंक खाते का विवरण जिसमें कैंसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति भी आवेदनकर्ता को अपलोड करनी होगी। हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई ने हज-2025 हेतु लखनऊ हवाई अड्डे से जाने वाले हज यात्रियों से रू0 337350 दिल्ली से रू0 327400 की धनराशि कुल हज खर्च के रूप में जमा करायी गयी थी। हज-2026 हेतु अधिकतम 05 लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं परन्तु सभी आवेदनकर्ता एक ही श्रेणी का होना एवं स्वयं का मोबाइल नम्बर अंकित होना आवश्यक होगा। बिना मेहरम श्रेणी में 65 व या उससे अधिक आयु की महिलायें भी आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फ़ार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे सचिव व कार्यपालक अधिकारी,उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियॉं मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर,लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा। हज-2026 ज़िला स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा हेतु मदरसा शम्सुल उलूम घण्टाघर बदायॅूं को हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित कर मदरसे के प्रधानाचार्य मुहम्मद इरशाद आलम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है ताकि हज यात्रियों को ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने में सुविधा प्रदान की जा सके। ज़िला स्तर पर हैल्पलाइन मोबाइल नं0 मुहम्मद इरशाद आलम 9555584637, अफ्फ़ान हक़ क़ादरी 9897573400 है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!