Breaking News

कुंवर गांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक किलो 6 सौ ग्राम अफीम व बुलैरो कार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव पुलिस ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है । पुलिस ने एक बोलोरो कार सहित एक किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए हैं । लखनऊ की एनसीबी संयुक्त टीम व थाना कुंवर गांव पुलिस को शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बोलोरो कार में तीन युवक सवार होकर अफीम की तस्करी करने जा रहे हैं । जहां टीम ने तत्परता दिखाते हुए आंवला बदायूं मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे जहां एक बोलोरो कार आती दिखाई दी कार को रोकने के बाद अनिल कुमार पुत्र लखनपाल निवासी रुखाडा़ थाना सिरौली जनपद बरेली व रनवीर सिंह पुत्र गुलफाम सिंह निवासी ग्राम बहजुईया थाना आंवला जनपद बरेली को मय बोलोरो गाड़ी उत्तराखंड नम्बर गिरफ्तार किया गया जिनके पास 1.6 किलोग्राम अफीम बरामद की गई तस्करों से पूछताछ करने पर पता चला कि उनका साथी रुपचंद्र पुत्र बुद्धसेन निवासी ग्राम मिल्क बहादुरगंज थाना विशारतगंज जनपद बरेली की संलिप्तता पाई गई एनडीपीएस एक्ट के तहत रुपचंद्र को गिरफ्तार किया गया तीनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एनसीबी संयुक्त टीम लखनऊ व कुंवर गांव थाना प्रभारी वेदपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।।

कुंवर गांव से गुड्डू रस्तोगी की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में मतदेय स्थलों की संख्या घटकर 2778 हुई, 26 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Spread the loveबदायूं। जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के …