Breaking News

घर में चूल्हे पर खाना बना रही महिला की करंट से मौत चूल्हे के पास सोलर पैनल के पाइप में अचानक उतरा करंट

Spread the love

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के किया अंतिम संस्कार

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में चूल्हे पर खाना बना रही महिला की करंट से मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
हादसा कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव अहरुइया में शनिवार सुबह लगभग आठ बजे उस समय हुआ जब सुनीता पत्नी राजकुमार उम्र 42 वर्ष चूल्हे पर खाना बना रही थी । बराबर में ही पाइप सोलर पैनल लगा हुआ हुआ थे जिसे रोकने के लिए सेप्टिक तार बांधकर पड़ोसी के छत पर निकली लैंटर की सरिया में बांध रखा था । शनिवार सुबह अचानक पड़ोसी की केविल कटी होने के दौरान सैप्टिक तार के सहारे पाइप में करंट उतर आया पाइप के पास चूल्हे पर रोटी बनाते समय महिला का हांथ पाइप से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया ।जबतक घर में बच्चे और पड़ोसी बचाने के दौड़े तब तक महिला बेसुध हो चुकी थी । आनन-फानन में परिवार वाले महिला को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । परिजन बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के महिला के शव को घर ले आए और गांव बिना कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया ।
महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है महिला के चार बच्चे रमन कुमार , लक्ष्मी ,लवली और रागिनी हैं महिला के पति राजकुमार आंवला तहसील में प्राइवेट नौकरी करते हैं ।

कुंवर गांव से गुड्डू रस्तोगी की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …