Breaking News

रजा कार वर्कशॉप में लगी भयंकर आग धमाके के साथ जली गाड़ियां

Spread the love

बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर बुध बाजार पुलिस चौकी के सामने रजा कार वर्कशॉप में लगी भयंकर आग धमाके के साथ जली गाड़ियां

हम आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली नगर का है जहां बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर बुध बाजार पुलिस चौकी के ठीक सामने रजा कार वर्कशॉप है जिस पर वाहनों की रिपेयरिंग की जाती है वही आज रविवार को शाम 6:00 बजे करीब मिस्त्री अरशद द्वारा एंबुलेंस रिपेयर की जा रही थी वही अचानक से एंबुलेंस में गैस का रिसाव होने से अचानक भयंकर आग लग गई और वहां रिपेयर के लिए खड़ी अन्य गाड़ियों में भी भयंकर आग लग गई और आग लगी गाड़ियां धमाके के साथ फटने लगी और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं वहां मौजूद लोगों ने गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन काबू नहीं पा सके वहीं स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तब कहीं जाकर सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग लगी गाड़ियों पर काबू पाया तब जाकर माहौल शांत हुआ वहीं सूचना मिलते ही एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

Spread the love*💥जनता पर फिर महंगाई की मार💥* *💥LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर …

error: Content is protected !!