Breaking News

सदरपुर में रंजिशन दो पक्ष भिड़े, 11 लोग हुए घायल

Spread the love

सदरपुर में रंजिशन दो पक्ष भिड़े, 11 लोग हुए घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सदरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-ंडंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। सदरपुर निवासी अगरपाल ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने उनके घर में आकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उनके परिवार के रामबीर, साहबसिंह, मेघपाल सिंह, मोरपाल सिंह, शिल्पी, अगरपाल, वीरपाल, वीरेश घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के धीरेंद्र ने बताया वह अपने प्लांट में गोबर डालकर आ रहे थे, तभी गांव के उक्त लोगों ने गाली गलौच करना शुरू कर दी। साथ ही मारपीट में उनके परिवार के धीरेंद्र, कृष्णपाल और देवेंद्र घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!