Breaking News

किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है अधिकारी: रामाशंकर

Spread the love

किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है अधिकारी: रामाशंकर

बिल्सी में भाकियू ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बिल्सी। तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम रिपुदमन सिंह को सौंपा। किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार कहा कि इस समय किसानों को बिजली आपूर्ति नाम मात्र को मिल पा रही है। जिसके कारण किसान अपनी धान की फसल की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। उन्होनें कहा कि लेखपालों ने किसानों की कृषि भूमि के अंश में काफी गड़बड़ी कर दी है। जिससे ठीक कराने के नाम पर किसानों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पंचायत घर बनाए गए हैं, पंचायत घर पर लेखपाल और सचिव आदि नहीं बैठते। जिसके चलते किसानों को अपना काम करने के लिए इधर-उधर चक्कर काटने पड़ते है। उन्होनें कहा कि बिल्सी तहसील एसडीएम समेत अधिकारी जनता की सुनवाई के लिए लिए निर्धारित किए गए समय पर अपने कार्यालय में नहीं बैठते है। जिससे किसानों की समस्याओं को समय पर निराकरण नहीं हो पाता है। यदु शुगर मिल रानेट का पेमेंट अदा नहीं हुआ है। जबकि सरकार दावा कर रही हैं कि 14 दिन में पेमेंट हो रहा है। उन्होनें कहा कि अधिकारी किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, ऋषभ चौधरी, रमेश चंद्र, धीरेन्द्र पाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, झांझन सिंह, उदयवीर सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!