पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर कीमती उपकरण चोरी कर ले गए
संबंधित पंचायत सहायक व ग्रामप्रधान ने पुलिस को दी तहरीर
आसफपुर / बिसौली – बीते दिन शनिवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दबतोरी में स्थित पंचायत भवन का सुबह के समय ताला टूटा मिला ।
संबंधित पंचायत सहायक व मौजूदा ग्राम प्रधान शांति देवी ने इस मामले की तहरीर संबंधित पुलिस को दी है
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जब पंचायत सहायक सुबह 10 बजे पंचायत भवन कार्यालय पहुंची तो कार्यालय के मुख्य द्वार सहित अंदर कमरों का भी ताला टूटा मिला और इन्वर्टर , बैटरा , चार्जर लीड आदि कीमती सामान नहीं मिला ।
यह जानकारी संबंधित पंचायत सहायक व ग्राम प्रधान ने दी ।
Budaun Amarprabhat