Breaking News

पांच दिवसीय योगा सत्र बदायूं में संपन्न हु

Spread the love

पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि योग पीठ (महिला) के तत्वाधान में पांच दिवसीय योगा सत्र बदायूं में संपन्न हुआ।
समिति की पांच जिलों की प्रभारी और राज्य कार्यकारिणी की सदस्य अलीगढ़ की डॉ. इंदिरा गुप्ता ने बदायूं के गांधी ग्राउंड में शिविर लगाकर योग के बारे में बताया एवं जागरूग किया। तत्पश्चात बिसौली में जाकर बहनों को योग की बिभिन्न आसन एवं उससे संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला एवं योग के प्रति जुड़ने की अपील की। इस शिविर में अलीगढ की ही माधुरी गुप्ता ने बिभिन्न रोगों में आसनो के लाभ के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में अत्यधिक संख्या में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी लाभ उठाया। ज़िला महिला प्रभारी उमा वार्ष्णेय एवं बिसौली में तहसील प्रभारी रेखा रानी ने इस पांच दिवसीय योग शिविर को सफल बनाने में अपना महत्पूर्ण योग दान दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …