Breaking News

दुकानदार के साथ मारपीट, चार के खिलाफ हुई रिपोर्ट

Spread the love

दुकानदार के साथ मारपीट, चार के खिलाफ हुई रिपोर्ट

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाइपास मार्ग पर स्थित गल्ला मंडी के गेट के पास कन्फेन्शनरी की दुकान पर कुछ दंबग लोगों ने मामूली बात को लेकर 23 जुलाई की रात दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुमित वाष्र्णेय पुत्र उमेश चन्द्र निवासी मोहल्ला संख्या दो बिल्सी का रहने वाला है। जो गल्ला मंडी गेट के पास कन्फेन्शनरी की दुकान करता है। एक दिन पहले कुछ लोगों से उसकी मामूली बोत को लेकर करासुनी हो गई। जिसके बाद उक्त लोगों ने 23 जुलाई की रात करीब नौ बजे हिमायूँ तोमर उर्फ लाला ठाकुर समेत मोहल्ला संख्या पांच के कई लोगों ने दुकान पर आये और गाली गलौज करते हुये सुमित ते को लात घूसों व डंडो से मारा पीटा है। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। साथ ही धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित सुमित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने आज हिमांशु समेत चार लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!