Breaking News

मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता में अव्वल रही आरोही-जोया

Spread the love

मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता में अव्वल रही आरोही-जोया

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित एसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में यहां मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने हाथों पर सुंदरता से मेंहदी को सजाया। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा छह से आरोही-जोया प्रथम, कक्षा पांच से भूमिका, आठ से अंशिका ने दूसरा और कक्षा दो से लक्ष्मी-दीप्ती ने तीसरा स्थान पाया। स्कूल के अध्यक्ष प्रखर उपाध्याय ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवनेश कुमार शाक्य, फरीन खान समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …